- 28 फरवरी तक बुक टिकट पर 10 मार्च तक यात्रा करने वालों को मिलेगा लाभ
दिल्ली कूच की तैयारी में नीतीश! बिहार में नए सीएम को लेकर सियासी घमासान तेज
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात और उसके चलते उड़ानों के संचालन पर पड़ रहे असर को देखते हुए Air India ने अपने यात्रियों के लिए विशेष राहत की घोषणा की है। एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों ने 28 फरवरी 2026 या उससे पहले मिडिल ईस्ट, यूके और यूरोप से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए टिकट बुक कराया है, उन्हें अपनी यात्रा में बदलाव करने की सुविधा दी जा रही है।
ईरानी हमले के बाद कतर का बड़ा फैसला: भारत को LNG सप्लाई में भारी कटौती, इंडस्ट्री पर असर शुरू
एयरलाइन के अनुसार ऐसे यात्री 10 मार्च 2026 तक निर्धारित अपनी कन्फर्म बुकिंग को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रीशेड्यूल कर सकते हैं या चाहें तो टिकट कैंसल कराकर पूरा रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं।
खाड़ी में फिर भड़की आग: ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत
एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों का असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। https://www.instagram.com/reel/DVblOofE4DP/?igsh=bmU2MXM1ZzNkbTVi
एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह क्षेत्र में बदलते हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों तथा क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
खामेनेई की मौत पर चुप्पी, खाड़ी से लगातार संवाद… पश्चिम एशिया को लेकर भारत की क्या है कूटनीति?
यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या कस्टमर केयर के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।




Total Users : 107909
Total views : 131093