शालीमार एक्सप्रेस में गिरफ्तारी, करोड़ों की बरामदगी से मचा हड़कंप
अभिसूचना मुख्यालय से बड़ा आदेश: कई जिलों में आरक्षी व मुख्य आरक्षी के पद खाली
नई दिल्ली/केरल। देश की सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोपों ने सनसनी फैला दी है। 83 बटालियन के कमांडेंट जिबू बी. मैथ्यू को Central Bureau of Investigation (CBI) ने शालीमार एक्सप्रेस में दबोच लिया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई।
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान केरल से 76 लाख रुपये नकद और घर से करीब 96 करोड़ रुपये की कथित बरामदगी ने जांच एजेंसी को भी चौंका दिया। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
बॉर्डर पोस्टिंग के दौरान अवैध गतिविधियों के आरोप
CBI की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश सीमा पर तैनाती के दौरान कमांडेंट पर अवैध रोहिंग्या घुसपैठ और गाय तस्करी से जुड़े नेटवर्क को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
दिल्ली से बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में पोस्टर चिपकाने वाला ‘गुरु बाबा’ गिरफ्तार, 15 हजार पर्चे बरामद
BSF की छवि पर सवाल
सीमा सुरक्षा जैसे संवेदनशील विभाग में तैनात अधिकारी पर लगे आरोपों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। CBI अब संपत्ति के स्रोत, बैंक खातों और संभावित सहयोगियों की कड़ियां खंगाल रही है।
पैसे की भूख़ व हाई प्रोफ़ाइल डग्गामारी लील रहा ज़िंदगियाँ,गोसाईंगंज हादसे पर प्रशासन मौन
फिलहाल आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ जारी है। यदि आरोप साबित होते हैं तो यह मामला देश की सुरक्षा एजेंसियों में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा साबित हो सकता है।




Total Users : 107913
Total views : 131097