अभिसूचना मुख्यालय से बड़ा आदेश: कई जिलों में आरक्षी व मुख्य आरक्षी के पद खाली

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अभिसूचना मुख्यालय ने 23 फरवरी 2026 को अहम आदेश जारी किया है। जारी अभिसूचना के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में आरक्षी/मुख्य आरक्षी के पद रिक्त हैं, जिन पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नाबालिग को बालिग बनाकर जेल भेजा? यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप

इन जिलों में खाली हैं पद

अभिसूचना विभाग के अनुसार–

पैसे की भूख़ व हाई प्रोफ़ाइल डग्गामारी लील रहा ज़िंदगियाँ,गोसाईंगंज हादसे पर प्रशासन मौन

  • आगरा,
  • हमीरपुर,
  • महोबा,
  • पीलीभीत,
  • बदायूं,
  • शाहजहांपुर,
  • अयोध्या,
  • बहराइच,
  • बलरामपुर,
  • श्रावस्ती,
  • गोरखपुर,
  • महराजगंज,
  • कुशीनगर,
  • झांसी,
  • खीरी,
  • हरदोई,
  • सीतापुर,
  • वाराणसी और
  • गाजीपुर, में पद खाली चल रहे हैं।

28 फरवरी तक मांगे गए आवेदन

मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि इच्छुक आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी, जिनका गृह जनपद संबंधित जिले से अलग हो और जो पूर्व में वहां तैनात न रहे हों, वे 28 फरवरी 2026 तक अपना प्रार्थना पत्र भेजें। आवेदन में कम से कम तीन विकल्प देना अनिवार्य किया गया है।

9 साल की लड़ाई, आधी जीत या अधूरा न्याय?संविदा का दर्द शिक्षामित्रों के संघर्ष से समझिए

स्पष्ट किया गया है कि केवल प्रार्थना पत्र देने से नियुक्ति का अधिकार स्वतः नहीं बन जाएगा। अंतिम निर्णय रिक्तियों और उपलब्धता को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

https://www.instagram.com/reel/DVG1nkVE61K/?igsh=MXQyMWw4eWhvdDgzaQ==

विभाग में हलचल तेज

एक साथ इतने जिलों में पद रिक्त होने से महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही बड़े स्तर पर तबादले और तैनाती की सूची जारी हो सकती है।

बड़ी खबर: मजिस्ट्रेट करेंगे थानों में अचानक छापा, CCTV फुटेज से खुलेगी पुलिस की पोल!

अभिसूचना मुख्यालय के इस आदेश ने प्रदेश पुलिस महकमे में नई सरगर्मी पैदा कर दी है।

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093