गणेश विसर्जन से पहले कोसी नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी,

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट 

रामपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले कोसी नदी में नहाने पहुंचे एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास के बाद भी देर तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

बाइक चोरी के मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बताया गया कि पनवड़िया निवासी राजपाल पुत्र महिपाल (35) शराब फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ कोसी नदी के घाट पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वहां कुछ लोग नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान राजपाल भी नदी में गया, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

मतदाता सूची में भेदभाव का आरोप, कांग्रेस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

नदी में तेज बहाव होने के कारण राजपाल देखते ही देखते पानी में डूब गया। साथियों ने मामले की इत्तिला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया।

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील सदर में प्रदर्शन

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी पर गया था। नदी में जाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी स्थिति के संबंध में भी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। तलाश अभियान लगातार जारी है।

कांग्रेस का अतिपिछड़ा कार्ड: SC-ST एक्ट की तर्ज पर कानून का प्रस्ताव

 

[wps_visitor_counter]