मतदाता सूची में भेदभाव का आरोप, कांग्रेस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • चमरौआ विधानसभा के कई गांवों में जनसंपर्क, राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाया जनता तक

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। विधानसभा क्षेत्र 35 चमरौआ के ग्राम सैजनी नानकर, कैसरपुर, अजयपुर और हसनपुर में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के संदेश को ग्रामीणों तक पहुंचाते हुए पिछड़े, दलित, बेरोजगार, छात्र और अल्पसंख्यक वर्ग समेत विभिन्न सामाजिक वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

जनसंपर्क के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की स्थिति की जांच करें और किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा नाम हटाए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित स्तर पर शिकायत दर्ज कराएं।

योग्य मतदाता का नाम काटना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल : कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी योग्य मतदाता का नाम अनुचित तरीके से मतदाता सूची से हटाया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान अपने तथा परिवार के पात्र सदस्यों के नामों की जांच करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत या समस्या की जानकारी उन्हें दी जाए। नेताओं ने कहा कि मतदाता अधिकारों की रक्षा की लड़ाई सामूहिक रूप से लड़नी होगी और प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता जरूरी है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान जिला उपाध्यक्ष जमील मियां, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस चौधरी शकील अहमद, ग्राम प्रधान ताहिर हुसैन, ग्राम प्रधान मुमताज कैसरपुर, पूर्व प्रधान फारूक अहमद, पूर्व प्रधान शाहिद खां, पूर्व प्रधान एजाज हुसैन (भय्या), क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजूर खां, शैजी खां, शादाब सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]