- मिलकखानम पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद कीं आठ चोरी की मोटरसाइकिलें
रिपोर्ट : शाहबाज़ खां, रामपुर जिला संवाददाता
रामपुर। मोटरसाइकिल चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए थाना मिलकखानम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रामपुर अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में की गई।
पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान थाना मिलकखानम पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
चोरी की अन्य घटनाओं से भी जुड़ सकते हैं तार
पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में उनके वास्तविक मालिकों और संबंधित मुकदमों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
एसपी ने मीडिया को दी कार्रवाई की जानकारी
रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना मिलकखानम पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
बाइट : एसपी रामपुर अनिल कुमार सिंह


