पिघला निगम : होली से पहले संविदा चालक-परिचालकों को राहत, निगम ने जारी किया अग्रिम भुगतान का आदेश-

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • होली पर्व से पहले रोडवेज के संविदा चालक-परिचालकों को अधिकतम ₹5000 अग्रिम वेतन देने के निर्देश
  • 28 फरवरी तक भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश https://www.facebook.com/share/v/17qnqSVDQv/?mibextid=wwXIfr

UPSRTC : निगम के नियमित को एरियर से एडवांस, संविदा को सिर्फ इंतज़ार!

लखनऊ। होली पर्व से पहले संविदा कर्मियों की आर्थिक परेशानियों को लेकर उठी आवाज का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय ने समस्त संविदा चालक एवं परिचालकों को अधिकतम ₹5000 तक वेतन अग्रिम देने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

घर जाने वालों के लिए राहत! होली पर परिवहन निगम एम डी का बड़ा ऐलान

मुख्यालय से 26 फरवरी 2026 को जारी पत्र में सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों (वित्त) को निर्देशित किया गया है कि फरवरी 2026 के देय वेतन (मार्च 2026 में देय) के सापेक्ष अग्रिम भुगतान 28 फरवरी 2026 तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि अग्रिम वितरण के बाद शेष निगम आय 3 मार्च 2026 तक मुख्यालय के बैंक खाते में जमा कराई जाए।

9 साल की लड़ाई, आधी जीत या अधूरा न्याय?संविदा का दर्द शिक्षामित्रों के संघर्ष से समझिए

त्योहार से पहले बड़ी राहत
होली जैसे बड़े त्योहार पर अतिरिक्त खर्च को देखते हुए संविदा कर्मियों की लंबे समय से मांग थी कि उन्हें समय रहते कुछ आर्थिक सहायता दी जाए। खबर सामने आने के बाद निगम प्रशासन सक्रिय हुआ और त्वरित निर्णय लेते हुए अग्रिम भुगतान का रास्ता साफ कर दिया।

प्रदेश भर में हजारों संविदा चालक और परिचालक रोडवेज बसों का संचालन संभालते हैं। नियमित वेतन में देरी या सीमित आय के कारण त्योहारों पर उन्हें आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ₹5000 तक की अग्रिम राशि उनके लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी।

अमेठी डिपो में ‘गायब’ टिकट बैग पर सवालों का तूफ़ान, क्या मुख्यालय करेगा निष्पक्ष जाँच?

कर्मियों में संतोष, प्रबंधन ने दिए सख्त निर्देश
आदेश जारी होने के बाद संविदा कर्मियों में संतोष का माहौल है। कई कर्मियों ने इसे “समय पर लिया गया सकारात्मक निर्णय” बताया है। वहीं मुख्यालय ने क्षेत्रीय अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। 

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि त्योहार के दौरान बस संचालन भी सुचारु बना रहेगा।

“अब हर स्टॉप पर रुकेगी बस, नहीं तो होगी कार्रवाई” – एमडी परिवहन निगम का सख्त आदेश

होली से ठीक पहले आए इस निर्णय को संविदा कर्मियों के लिए बड़ी राहत और प्रशासनिक संवेदनशीलता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Our Visitor

1 0 7 9 0 8
Total Users : 107908
Total views : 131091