- लखनऊ: होली के बाद यूपी पुलिस में बड़े बदलाव https://www.instagram.com/reel/DVG1nkVE61K/?igsh=MXQyMWw4eWhvdDgzaQ==
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में होली के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय माना जा रहा है। 28 फरवरी को तीन डीजी रैंक के वरिष्ठ अफसर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद डीजी से लेकर एसपी रैंक तक तबादलों और पदोन्नतियों की लंबी सूची सामने आ सकती है।
- ये तीन डीजी हो रहे रिटायर
• संदीप सालुंके – डीजी मानवाधिकार
• एमके बशाल – डीजी होमगार्ड
• दीपेश जुनेजा – डीजी अभियोजन

इनकी विदाई के साथ ही पुलिस मुख्यालय में नई तैनातियों की जमीन तैयार हो गई है।
यादव जी की लव स्टोरी” पर रोक से इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा– केवल आशंका पर नहीं लगेगा बैन
- इन एडीजी को मिल सकता है डीजी का ताज
• प्रकाश डी. – एडीजी रेलवे से डीजी पद पर पदोन्नति
• एलवी एंटनी देव कुमार – एडीजी रूल्स एंड मैनुअल से डीजी
• जय नारायन सिंह – एडीजी पावर कॉरपोरेशन से डीजी
फर्जी आख्या मामले में लेखपाल पर बड़ी कार्रवाई, मूल वेतन पर रिवर्ट
- एक और बड़ा नाम चर्चा में
• नीरा रावत – डीजी यूपी 112 और ईओडब्ल्यू भी सेवानिवृत्त होंगी।
• यदि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी नहीं होती है, तो आलोक सिंह** को भी डीजी बनाया जा सकता है।**https://youtube.com/shorts/GrR_v9Ad_vk?si=StuHTi8jDUHeWBYY
तबादलों की लंबी चेन रिएक्शन

सूत्रों के मुताबिक, डीजी स्तर पर बदलाव के बाद एडीजी, आईजी, डीआईजी से लेकर एसपी स्तर तक बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की संभावना है। कई जिलों के कप्तानों की कुर्सी भी बदल सकती है।
खाकी से खेल मैदान तक चमकीं प्रियांशी प्रजापति, आरक्षी से सीधे इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत
होली के बाद पुलिस विभाग में यह फेरबदल कानून-व्यवस्था, मानवाधिकार, अभियोजन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम जैसे अहम विंग्स की कमान नए हाथों में सौंप सकता है।https://youtube.com/shorts/DF4o2EFV5r4?feature=share
स्पष्ट है—इस बार होली के रंग सूखते ही पुलिस मुख्यालय में तबादलों का ‘रंग’ चढ़ने वाला है।


