- एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक विजेता को आगरा कमिश्नरेट में मिली पदोन्नति https://www.facebook.com/share/v/1BsFd7SP1r/?mibextid=wwXIfr
आगरा। आगरा कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी प्रियांशी प्रजापति को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है। उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल उपलब्धियों के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के बाद हलचल, वाराणसी में डेरा डाले प्रयागराज पुलिस
प्रियांशी प्रजापति को स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। पुलिस सेवा में दक्षता के साथ-साथ उन्होंने खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।https://youtube.com/shorts/DF4o2EFV5r4?feature=share
उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता में एक रजत पदक, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक अर्जित किया है।
वर्ष 2025 में वियतनाम में आयोजित रेसलिंग एशियन चैम्पियनशिप 2025 में उन्होंने 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का प्रतिनिधित्व किया और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया।
पुलिस अधिकारियों ने उनकी पदोन्नति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विभाग के लिए गौरव का क्षण बताया है। प्रियांशी की सफलता को युवा पुलिसकर्मियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।


