- डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस Debabrata Mohanty 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ कैश बरामद!
यादव जी की लव स्टोरी” पर रोक से इनकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा– केवल आशंका पर नहीं लगेगा बैन
ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Odisha Vigilance की टीम ने कटक सर्कल में तैनात डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस Debabrata Mohanty को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी आख्या मामले में लेखपाल पर बड़ी कार्रवाई, मूल वेतन पर रिवर्ट
सूत्रों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, मौके पर ही गिरफ्तारी कर ली गई। इसके तुरंत बाद अधिकारी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई।https://www.facebook.com/share/v/1BsFd7SP1r/?mibextid=wwXIfr
भुवनेश्वर फ्लैट से निकले नोटों के बंडल
राजधानी Bhubaneswar स्थित उनके फ्लैट की तलाशी के दौरान जो नज़ारा सामने आया, उसने सबको चौंका दिया। घर से करीब 4 करोड़ रुपये (40,000,000 रुपये) से अधिक नकद बरामद किए गए। नोटों के बंडल कमरे में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखे गए थे।
खाकी से खेल मैदान तक चमकीं प्रियांशी प्रजापति, आरक्षी से सीधे इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत
बताया जा रहा है कि रकम की गिनती के लिए मशीनें मंगानी पड़ीं। विजिलेंस अधिकारियों ने कैश के साथ-साथ दस्तावेज और अन्य संपत्तियों के कागज़ भी जब्त किए हैं।https://youtube.com/shorts/GrR_v9Ad_vk?si=StuHTi8jDUHeWBYY
आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
प्रारंभिक जांच में आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता दिख रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बैंक खातों, निवेश और चल-अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है।https://youtube.com/shorts/DF4o2EFV5r4?feature=share
खनन विभाग में लंबे समय से चल रही कथित अनियमितताओं पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। यह कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR के बाद हलचल, वाराणसी में डेरा डाले प्रयागराज पुलिस
👉 फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।




Total Users : 107908
Total views : 131091