यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द, अगस्त में 10 IPS होंगे रिटायर

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

कई महत्वपूर्ण पद होंगे खाली, सेवानिवृत्त अधिकारियों की जगह नए अफसरों की तैनाती की तैयारी

होर्मुज खुलवाने के लिए अमेरिका नरम पड़ा! ईरान से समझौते की तैयारी, परमाणु डील की शर्त छोड़ सकते हैं ट्रंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में अगस्त महीने में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस महीने करीब 10 आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होंगे, जिन पर नए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

नेतन्याहू ने ट्रंप के गाजा प्लान को ठुकराया, बोले- मेरे रहते फिलिस्तीनी देश नहीं बनेगा; हमास के हथियार खत्म होने तक सेना नहीं हटेगी

डीजी फायर एवं आपातकालीन सेवाएं का पद होगा रिक्त

q 4700 करोड़ का एक्सप्रेसवे बना सवालों का एक्सप्रेसवे!

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव डीजी फायर एवं आपातकालीन सेवाएं के पद पर होगा। वर्तमान डीजी अशोक मुथा जैन 30 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। खास बात यह है कि उन्हें पिछले महीने ही डीजी फायर एवं आपातकालीन सेवाएं की नई जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

महंगाई का एक और झटका! बिस्किट से साबुन-तेल तक महंगे होने की तैयारी, बढ़ती लागत ने बढ़ाई कंपनियों की चिंता

अशोक मुथा जैन को यह जिम्मेदारी सुजीत पांडेय के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद दी गई थी। अब उनके सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नई तैनाती की जाएगी।

विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार पर फिर बढ़ा भरोसा, अगस्त के पहले सप्ताह में ₹12,921 करोड़ का निवेश

कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी होंगे रिटायर

अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में रवि जोसेफ लोक्कू, आईजी डॉ. अखिलेश कुमार निगम, यूपी-112 के डीआईजी साहब राशिद खान और लखनऊ कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित भी शामिल हैं।

एचपीवी जागरूकता से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव : डॉ. सुमेधा

इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को सौंपी जा सकती हैं।

फर्जी कॉल पर TRAI का बड़ा वार, अब 1601 नंबर से होगी पहचान आसान

नई तैनातियों पर टिकी नजर

जिला अस्पताल की पर्ची, बाहर की दवा और ‘सब्स्टिट्यूट’ का खेल!

एक साथ कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से यूपी पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव तय माना जा रहा है। खाली होने वाले पदों पर नई तैनाती के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल भी हो सकता है।

Mercedes हादसे में बुजुर्ग की मौत, पुलिस अधिकारी के बेटे पर कार्रवाई!

फायर सेफ्टी को लेकर भी अहम होगी नई तैनाती https://www.facebook.com/share/r/1D3MUehG7S/

हाल के दिनों में आग की घटनाओं के बाद प्रदेश में फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर जांच के निर्देश दिए गए थे। ऐसे में डीजी फायर एवं आपातकालीन सेवाएं के पद पर होने वाली नई तैनाती को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, यूपी सरकार ने जारी किया कार्यक्रम; 9-10 अगस्त को इन जिलों में बरसेंगे फूल

आने वाले दिनों में शासन स्तर से इन रिक्त पदों पर तैनाती को लेकर आदेश जारी होने की उम्मीद है।

[wps_visitor_counter]