
बछरावां (रायबरेली)। दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान (कैंसर मु उपक्त भारत यात्रा) 2026-27’ के तहत एचपीवी जागरूकता रैली एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और आमजन को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक एवं स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमेधा नीलू त्रिवेदी ने कहा कि एचपीवी संक्रमण से बचाव और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में जागरूकता तथा टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रमाणित स्रोतों से प्राप्त करने तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां की चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपमाला एवं डॉ. अंकिता उपाध्याय ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय सलाह को महत्वपूर्ण बताया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी जानकारी साझा की, जबकि फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
डॉ. अनामिका याज्ञसेनी ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और समाज में भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
- https://nationstationnews.com/brij-bhushan-sharan-singh-acquitted-women-wrestlers-sexual-harassment-case/
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें वंशिका द्विवेदी, वंदना, वैष्णवी, रुद्र प्रताप, आकांक्षा सिंह और दिशा पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं चिकित्सकीय टीम का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में मिली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को परिवार और समाज तक पहुंचाने की अपील की। संचालन नोडल कैप्टन डॉ. विष्णु चन्द्र ने किया।
*4700 करोड़ की सड़क… पहले दिन में सवालों के घेरे में!*
जिस लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को बड़े तामझाम के साथ उद्घाटन हुआ, अब उसी की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में सड़क की हालत देखकर सवाल उठता है—आखिर इतनी बड़ी परियोजना इतनी जल्दी क्यों बिगड़ने लगी?
सड़क सुखाने के लिए पंखे लगाए जाने की तस्वीर ने भी लोगों को हैरान कर दिया!
NHAI ने परियोजना से 3 अधिकारियों को हटाकर 2 साल के लिए डिबार किया है। लेकिन सवाल सिर्फ अधिकारियों का नहीं—4700 करोड़ की पूरी परियोजना की जवाबदेही कौन लेगा?
क्या पूरे प्रोजेक्ट का स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट होना चाहिए?
*कमेंट में अपनी राय बताइए।*
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जागरूकता, समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श से कैंसर की रोकथाम के संदेश के साथ हुआ।


