बिजली-पानी से लेकर LPG, कूरियर और डिलीवरी सेवाओं के लिए नई नंबर सीरीज लागू
नई दिल्ली। फर्जी कंपनियों और संस्थाओं के नाम पर 10 अंकों के सामान्य मोबाइल नंबर से आने वाली कॉल पर लगाम लगाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने बड़ा कदम उठाया है। TRAI ने गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं और सरकारी कॉल्स के लिए इस्तेमाल होने वाली 1600 नंबर सीरीज के बाद अब 1601 नंबर सीरीज का Phase-I लागू कर दिया है।
एचपीवी जागरूकता से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव : डॉ. सुमेधा
नई व्यवस्था के तहत बिजली, पानी, गैस, LPG, कूरियर, डिलीवरी सहित अन्य पात्र सेवा क्षेत्रों की कंपनियों और संस्थाओं को 1601 नंबर सीरीज आवंटित की जाएगी। इसका मकसद ग्राहकों को यह पहचानने में मदद करना है कि उनके पास आने वाली कॉल किसी अधिकृत सेवा प्रदाता की है या नहीं।
*4700 करोड़ की सड़क… पहले दिन में सवालों के घेरे में!*
जिस लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का 13 जुलाई को बड़े तामझाम के साथ उद्घाटन हुआ, अब उसी की निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में सड़क की हालत देखकर सवाल उठता है—आखिर इतनी बड़ी परियोजना इतनी जल्दी क्यों बिगड़ने लगी?
सड़क सुखाने के लिए पंखे लगाए जाने की तस्वीर ने भी लोगों को हैरान कर दिया!
NHAI ने परियोजना से 3 अधिकारियों को हटाकर 2 साल के लिए डिबार किया है। लेकिन सवाल सिर्फ अधिकारियों का नहीं—4700 करोड़ की पूरी परियोजना की जवाबदेही कौन लेगा?
क्या पूरे प्रोजेक्ट का स्वतंत्र तकनीकी ऑडिट होना चाहिए?
*कमेंट में अपनी राय बताइए।*
90 दिनों में पूरा करना होगा माइग्रेशन
कुछ घंटों में तबाही, फिर लंबा सूखा! भारत के मानसून पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
TRAI की व्यवस्था के मुताबिक 1601 नंबर सीरीज केवल eligible कंपनियों और entities को ही उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित कंपनियों और संस्थाओं को इस नई व्यवस्था के तहत 90 दिनों के भीतर migration/onboarding की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
खास बात यह है कि 1601 नंबर से केवल Service और Transactional Calls की अनुमति होगी। इस सीरीज का इस्तेमाल Promotional Calls के लिए नहीं किया जाएगा। यानी ग्राहकों को ऑफर, विज्ञापन या प्रचार से जुड़ी कॉल के लिए 1601 नंबर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
1600 और 1601 की अलग-अलग पहचान
नई व्यवस्था में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नंबर सीरीज को स्पष्ट पहचान देने की कोशिश की गई है। 1600 नंबर सीरीज BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) तथा सरकारी कॉल्स के लिए निर्धारित है, जबकि 1601 अन्य पात्र सेवा क्षेत्रों के लिए इस्तेमाल होगी।
रायबरेली में आज होगा सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह
TRAI का यह कदम ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने की कोशिश है, जिसमें ठग सामान्य 10-अंकीय मोबाइल नंबर से बिजली विभाग, गैस एजेंसी, कूरियर कंपनी या अन्य सेवा प्रदाता बनकर लोगों को फोन करते हैं और फिर OTP, बैंकिंग जानकारी या पैसे की मांग करते हैं।
नई नंबर सीरीज के लागू होने के बाद ग्राहकों के लिए अधिकृत सेवा कॉल और संदिग्ध कॉल के बीच अंतर करना आसान होने की उम्मीद है। हालांकि, केवल नंबर सीरीज से ही किसी कॉल को पूरी तरह सुरक्षित मानना उचित नहीं होगा; ग्राहकों को OTP, PIN, बैंक विवरण या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी अनजान कॉलर के साथ साझा करने से बचना होगा।





Total Users : 118942
Total views : 149262