अवध डिपो में फिर दिखा अनुभवी नेतृत्व का दम!

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • सुरेश वर्मा की हैट्रिक, कान्तेश शर्मा की लगातार चौथी पारी—कर्मचारियों ने जताया भरोसा।

कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, यूपी सरकार ने जारी किया कार्यक्रम; 9-10 अगस्त को इन जिलों में बरसेंगे फूल

  • अवध डिपो में अनुभवी नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा
  • सुरेश वर्मा तीसरी बार अध्यक्ष, कान्तेश शर्मा लगातार चौथी बार बने शाखा मंत्री

प्रयागराज पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में करेंगे छात्र-युवाओं से संवाद

लखनऊ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अवध डिपो शाखा चुनाव में कर्मचारियों ने एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया। चुनाव में सुरेश कुमार वर्मा तीसरी बार शाखा अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि कान्तेश कुमार शर्मा लगातार चौथी बार शाखा मंत्री चुने गए।

https://www.facebook.com/share/r/1D3MUehG7S/

यूपी पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर वायरल पोस्ट फर्जी, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

चुनाव में शुभम रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विकास कुमार संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा राकेश कुमार मिश्रा, अनुज शर्मा और हबीबुर्रहमान को क्षेत्रीय प्रतिनिधि तथा सचिन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।https://www.facebook.com/share/r/199YSWSkFu/

भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने समधी पर लगाया ठगी का आरोप, कहा- बेटे की कई शादियां कर लोगों से ऐंठे पैसे

निर्वाचन के बाद डिपो परिसर में कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों ने निर्विरोध निर्वाचन को संगठन की एकजुटता, आपसी विश्वास और अनुभवी नेतृत्व के प्रति भरोसे का प्रतीक बताया।

लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे धंसाव मामले में NHAI की बड़ी कार्रवाई, PNC इंफ्राटेक को नोटिस

नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार मजबूती से कार्य करता रहेगा।

UPI पर चार्ज को लेकर बड़ा अपडेट: जानिए किसको मिलेगी छूट

वहीं शाखा मंत्री कान्तेश कुमार शर्मा ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ संविदा कर्मियों के लंबित मामलों के समाधान के लिए संगठन पहले की तरह पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा।

बसपा को बड़ा झटका: इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद दिल्ली में ली अंतिम सांस

अवध डिपो के चुनाव में अनुभवी पदाधिकारियों की वापसी से कर्मचारियों में उत्साह है। संगठन के सामने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा की जिम्मेदारी अब नए कार्यकाल में और मजबूती से उठाने की चुनौती होगी।

[wps_visitor_counter]