UP CAG Report 2025: 4 लाख करोड़ निवेश, 32 हजार करोड़ घाटा, सरकारी कंपनियों पर बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश की सरकारी कंपनियों को लेकर भारत के Comptroller and Auditor General of India (CAG) की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2023 तक राज्य की 72 चल रही सरकारी कंपनियों में कुल 4 लाख 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश है। इसमें से लगभग 1 लाख 74 हजार करोड़ रुपये सीधे उत्तर प्रदेश सरकार के हैं
नेताओं के समधियों पर आयकर का शिकंजा, दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई
- घाटा मुनाफे से कई गुना ज्यादा
• 39 कंपनियों को कुल मिलाकर 2,169 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
• लेकिन 27 कंपनियों को 32,393 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ। - यानी फायदा बहुत कम और नुकसान कई गुना ज्यादा है!
“मुझे नहीं, उसे प्यार करते हो…” — जलन में मां बनी कातिल, 3 साल की मासूम की गर्दन काटी
कई कंपनियों की हालत बेहद खराब
• 16 कंपनियों की पूरी पूंजी खत्म हो चुकी है।
• 12 कंपनियां इतनी कमजोर हैं कि वे अपने कर्ज का ब्याज तक नहीं कमा पा रहीं।
• 6 कंपनियां कर्ज चुकाने में असफल पाई गईं।
• 1000 से ज्यादा सालों के खाते अब तक लंबित हैं। कुछ कंपनियों के खाते 40 साल से अपडेट नहीं हुए।
ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान: 2 कोर के GOC लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर का सख्त संदेश
राजकीय निर्माण निगम में गड़बड़ियां
Uttar Pradesh Rajkiya Nirman Nigam Limited में ऑडिट के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं:
• 641 करोड़ रुपये का ब्याज सरकार के खजाने में जमा नहीं किया गया।
• 31 करोड़ रुपये बिना काम के भुगतान कर दिए गए।
• 65 करोड़ रुपये जरूरत से ज्यादा खर्च किए गए
लखनऊ में होली के बाद बड़ा पुलिस ‘महाभारत’! तीन डीजी रिटायर, कई एडीजी होंगे प्रमोट
क्या कहती है रिपोर्ट?
रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि सरकारी कंपनियों में जनता का भारी पैसा लगा है, लेकिन कई जगह वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता की कमी दिख रही है।
अब सवाल यह है कि घाटे में चल रही कंपनियों को सुधारने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी।




Total Users : 107909
Total views : 131093