नेताओं के समधियों पर आयकर का शिकंजा, दूसरे दिन भी बड़ी कार्रवाई

Picture of nationstationnews

nationstationnews

https://www.instagram.com/reel/DVQcu_ME9wX/?igsh=MXB2Nm50djJ5ZG12

उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग की लगातार कार्रवाई ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। एक दिन पहले जहां प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समधी के घर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था, वहीं अगले ही दिन समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन के समधी की फैक्ट्री में भी आईटी अधिकारी पहुंच गए।

“मुझे नहीं, उसे प्यार करते हो…” — जलन में मां बनी कातिल, 3 साल की मासूम की गर्दन काटी

घंटों चली जांच, दस्तावेज खंगाले सूत्रों के अनुसार, दोनों स्थानों पर आयकर अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेज, बैंक लेन-देन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की। फैक्ट्री परिसर में कंप्यूटर हार्ड डिस्क और डिजिटल डेटा भी खंगाला गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई।

ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान: 2 कोर के GOC लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर का सख्त संदेश

सियासी बयानबाज़ी तेज लगातार दो दिनों में नेताओं के करीबी रिश्तेदारों पर हुई कार्रवाई से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। विपक्षी दल इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई करार दे रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

पिघला निगम : होली से पहले संविदा चालक-परिचालकों को राहत, निगम ने जारी किया अग्रिम भुगतान का आदेश-

आधिकारिक बयान का इंतजार फिलहाल आयकर विभाग की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई अभी जारी बताई जा रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

लखनऊ में होली के बाद बड़ा पुलिस ‘महाभारत’! तीन डीजी रिटायर, कई एडीजी होंगे प्रमोट

प्रदेश की राजनीति में यह घटनाक्रम चर्चा का बड़ा विषय बन गया है और सबकी नजर अब आयकर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093