- आमजन को विधिक अधिकारों, शिकायत निस्तारण और न्याय प्रक्रिया के प्रति किया जागरूक
शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सद्भावना मंडप, पनवड़िया में आयोजित मेगा एवं बृहद विधिक सहायता और सेवा शिविर में अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आमजन को पुलिस की भूमिका, कानून व्यवस्था और जनसहयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने मंच पर मौजूद अन्य गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ सहभागिता की। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को निःशुल्क एवं सुलभ विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा पुलिस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने लोगों को कानून के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या अथवा शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आमजन को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।



