रामपुर नगर पालिका में नाला सफाई के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, डीएम से जांच की मांग

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 200 कर्मचारियों के नाम पर भुगतान में गड़बड़ी का दावा, चीफ दिलशाद हसन और ठेकेदार की मिलीभगत के आरोपों की निष्पक्ष जांच की उठी मांग

रामपुर। नगर पालिका परिषद रामपुर में नाला सफाई के नाम पर कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाला सफाई के कार्य में करीब 200 कर्मचारियों के नाम पर भुगतान निकालने के मामले में गड़बड़ी की गई। इस प्रकरण में नगर पालिका के चीफ दिलशाद हसन पर ठेकेदार से मिलीभगत कर कथित तौर पर फर्जी भुगतान कराने के आरोप लगाए गए हैं।

मामले को लेकर रामपुर निवासी समाजसेवी आरिफ शाह खां ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए नगर पालिका के कार्यों और संबंधित अधिकारियों की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है।

आरिफ शाह खां का आरोप है कि नगर पालिका में लंबे समय से भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार जिलाधिकारी के समक्ष इस मामले को उठाते रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने मांग की कि नाला सफाई के नाम पर हुए भुगतान, कर्मचारियों की वास्तविक संख्या, ठेकेदार को जारी किए गए बिल और संबंधित अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बाइट — आरिफ शाह खां

फिलहाल लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं। ऐसे में पूरे मामले में जिलाधिकारी और नगर पालिका प्रशासन की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

रिपोर्ट: शाहबाज़ खां, रामपुर।

[wps_visitor_counter]