- जेल से रिहाई और ईडी की कार्रवाई पर शायरी के जरिए कसा तंज, कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली पर भी साधा निशाना
रामपुर। रिपोर्ट शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज कसते हुए कहा कि हमेशा एक जैसा वक्त नहीं रहता, इसलिए वक्त का सम्मान करना चाहिए और अहंकार से बाज आना चाहिए।
रविवार दोपहर मीडिया से बातचीत के दौरान नकवी ने आजम खान की जेल से रिहाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और उनके बयानों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने शायरी के अंदाज में कटाक्ष करते हुए संयम बरतने और वक्त की अहमियत समझने का संदेश दिया।
वहीं, दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली को लेकर भी मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको कांग्रेस ने ठगा नहीं।”
नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति का पुराना तरीका रहा है कि या तो सत्ता उसके परिवार के पास रहे या फिर दूसरों के लिए मुश्किलें खड़ी की जाएं। उन्होंने कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपनी बात रखी।
मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने आजम खान और कांग्रेस दोनों को लेकर राजनीतिक टिप्पणी की।
बाइट: मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री।



