लखनऊ से बड़ी खबर: सहारा शहर की जमीन पर बनेगा उत्तर प्रदेश की नई विधानसभा का भव्य भवन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर बनेगा विधानसभा भवन
  • नगर निगम और एलडीए ने जमीन ली वापस
  •  200 एकड़ जमीन की तलाश हुई पूरी
  • एलडीए ने शुरू की कंसल्टेंट नियुक्ति प्रक्रिया

न्यूज़ डेस्क 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजधानी लखनऊ में प्रदेश की नई विधानसभा का भवन बहुत जल्द आकार लेने वाला है। यह भव्य भवन गोमतीनगर स्थित सुब्रत राय के सपनों के प्रोजेक्ट ‘सहारा शहर’ की जमीन पर प्रस्तावित है।

245 एकड़ जमीन पर था सहारा शहर

गोमतीनगर में नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से लीज़ पर ली गई कुल 245 एकड़ जमीन पर सहारा शहर बसाया गया था। इसमें से 170 एकड़ जमीन नगर निगम की और 75 एकड़ एलडीए की थी।

मेरठ महिला कांस्टेबल अपहरण मामला: कोर्ट में बयान से बदला केस का रुख, बोलीं– अपनी मर्जी से अंकित के साथ गई थी

सहारा समूह के वित्तीय संकट में डूबने के बाद दोनों संस्थाओं ने अपनी-अपनी जमीन का कब्जा वापस ले लिया। इसके बाद से यह विशाल भूखंड शासन के उपयोग के लिए उपलब्ध हो गया।

नई विधानसभा के लिए 200 एकड़ की तलाश पूरी

प्रदेश सरकार लंबे समय से नई विधानसभा भवन के निर्माण के लिए करीब 200 एकड़ जमीन की तलाश कर रही थी। कई स्थानों पर विचार-विमर्श के बाद सहारा शहर की जमीन इस आवश्यकता के अनुरूप पाई गई।

सूत्रों के अनुसार, सहारा शहर की जमीन की पैमाइश पूरी कर ली गई है और संबंधित रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उच्च स्तर पर इस भूमि पर विधानसभा भवन निर्माण के लिए सहमति भी बन चुकी है।

दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा लीक होने के मामले में FIR दर्ज की

एलडीए ने शुरू की कंसल्टेंट नियुक्ति की प्रक्रिया

ताज़ा जानकारी के मुताबिक, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने परियोजना के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मास्टर प्लान, डिजाइन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना सामने आएगी।

नई विधानसभा आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी, जिसमें विधायकों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था, डिजिटल टेक्नोलॉजी, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और हरित क्षेत्र शामिल किए जाने की संभावना है।

सहारा शहर: शानो-शौकत से सत्ता के केंद्र तक

सहारा शहर कभी सुब्रत राय की शानो-शौकत और भव्य जीवनशैली का प्रतीक था। परिसर के भीतर उनकी आलीशान कोठी ‘व्हाइट हाउस’, मेहमानों के लिए ‘जल महल’, हेलीपैड, निजी सिनेमाघर, झील और हरियाली से भरा विस्तृत क्षेत्र आकर्षण का केंद्र हुआ करता था।

एक समय ऐसा था जब देश-दुनिया की नामचीन हस्तियां यहां आती थीं। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघन सिन्हा, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा सहित कई बड़े फिल्मी सितारे, क्रिकेटर और राजनेता यहां मेहमान बन चुके हैं।

लोकार्पण के बाद कबाड़ बनीं डबल-डेकर बसें! बाराबंकी में खड़ी बसों की बदहाली पर सवालों की बौछार

बदलता वक्त, बदलती तस्वीर

समय के साथ हालात बदले और जिस जमीन पर कभी निजी वैभव का प्रदर्शन होता था, अब वहीं से प्रदेश का विधान संचालित होने की तैयारी है।

विधि का विधान भी कुछ ऐसा ही होता है—जहां कभी नियमों को लेकर सवाल उठे, वहीं अब विधान बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यदि सब कुछ तय समय पर हुआ, तो आने वाले वर्षों में लखनऊ की पहचान एक और भव्य एवं आधुनिक विधानसभा भवन से जुड़ जाएगी, जो प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का नया प्रतीक बनेगा।

प्रोत्साहन कटौती पर भागता रहा परिवहन निगम, वकीलों की टालमटोल से तीसरी बार टली सुनवाई

Our Visitor

1 0 7 9 1 3
Total Users : 107913
Total views : 131097