सामाजिक समरसता कार्यक्रम में गूंजा सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड का मुद्दा, न्याय की उठी मांग

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • दीपदान कार्यक्रम में चित्रगुप्त भगवान का हुआ पूजन, मुख्यमंत्री से एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी और परिवार को आजीवन सुरक्षा देने की मांग

अरविन्द श्रीवास्तव जिला संवाददाता 

बांदा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भैया दूज के अवसर पर सामाजिक समरसता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन संघ कार्यालय के समीप किया गया। कार्यक्रम में दीपदान के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। इस दौरान सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड में न्याय की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित बृजेश त्रिपाठी एवं नवीन निगम ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया। दीपदान से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर चित्रगुप्त भगवान के महत्व और कलम-दवात पूजन की परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान अरुण निगम ने सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिजनों को आजीवन सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मिलना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम का संचालन विशाल श्रीवास्तव ने किया। दुर्गा चरण श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बंधुत्व की भावना को वास्तविक जीवन में अपनाना ही सामाजिक समरसता का सही अर्थ है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने आपसी सहयोग, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

इस अवसर पर विजय निगम, अमितेंद्र निगम, नरेंद्र सक्सेना, प्रवीण निगम, मनोज निगम, नीरज निगम, रोहन सिन्हा, प्रदीप निगम, उत्तम सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव, शिवशंकर निगम, आलोक नाना, अजय निगम, लव सिन्हा, नीतीश निगम, निखिल सक्सेना, अभय निगम, मयंक श्रीवास्तव, देवेंद्र स्वरूप, श्यामजी निगम, अरुण श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, श्रद्धा निगम, साधना श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव और सारिका वर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]