रामपुर में एसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की बात सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश
  • शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर विकास 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने गुरुवार 12 नवंबर को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए पीड़ितों को राहत प्रदान की जाए, ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

[wps_visitor_counter]