अरविंद श्रीवास्तव जिला संवाददाता
बांदा। कमासिन विकासखंड को नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में अमरेश सिंह चौहान मिले हैं। शासन स्तर से हुए स्थानांतरण के बाद उन्होंने कमासिन ब्लॉक पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पेंशन वैलिडेशन व्यवस्था की पुनर्समीक्षा की मांग, 2 से 16 अक्टूबर तक होगा जागरण पखवाड़ा
बताया गया कि कमासिन के तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी का स्थानांतरण बड़ोखर खुर्द विकासखंड के लिए किया गया है। वहीं, फर्रुखाबाद जनपद से स्थानांतरित होकर आए अमरेश सिंह चौहान को कमासिन विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए बीडीओ ने ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विकासखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली। उनके कार्यभार संभालने पर ब्लॉक कर्मचारियों ने स्वागत किया।
नए बीडीओ के सामने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने, शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की जिम्मेदारी होगी।


