बांदा | अरविन्द श्रीवास्तव जिला संवाददाता
कमासिन। थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 17 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर मोहल्ले के युवक लवकुश राजपूत पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
महिला के अनुसार, रविवार की रात उसकी पुत्री घर से लापता हो गई। आरोप है कि युवती अपने साथ घर के कुछ जेवरात और नगदी भी ले गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
वतन पंजाब दियां 2026: बठिंडा के तीन ब्लॉकों में खेल मुकाबले संपन्न
पुलिस ने शुरू की जांच
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर लवकुश राजपूत के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पवन कुमार पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही


