15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए बड़ा मौका, ‘विकसित भारत क्विज’ में शामिल होने की अपील

15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए बड़ा मौका, ‘विकसित भारत क्विज’ में शामिल होने की अपील
Picture of Nation station desk

Nation station desk

30 सितंबर तक My Bharat पोर्टल पर ऑनलाइन क्विज में ले सकेंगे हिस्सा

20 सवालों के लिए मिलेंगे 10 मिनट, चयनित प्रतिभागी आगे की प्रतियोगिताओं में पहुंचेंगे

सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार, साहिल रहेजा

बठिंडा, 13 सितंबर। भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से युवाओं को विकसित भारत @2047 के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसका राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

अभियान के पहले चरण के तहत ‘विकसित भारत क्विज’ का ऑनलाइन आयोजन 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक My Bharat पोर्टल पर किया जा रहा है। इसमें देशभर के 15 से 29 वर्ष की आयु वाले युवा हिस्सा ले सकते हैं। पात्रता के लिए 17 अगस्त 2026 तक निर्धारित आयु सीमा में होना आवश्यक है।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

*10 मिनट में देने होंगे 20 बहुविकल्पीय सवाल*

जिला युवा अधिकारी मिशा ने बताया कि क्विज में कुल 20 मल्टीपल चॉइस प्रश्न होंगे। प्रतिभागियों को इन सवालों को हल करने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

क्विज का उद्देश्य युवाओं में देश, विकास और नेतृत्व से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है।

*क्विज से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का मौका*

क्विज में चयनित युवाओं को आगे के चरणों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इनमें विकसित भारत एस्से चैलेंज, जिला चैंपियनशिप, स्टेट स्तर की प्रतियोगिता और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग शामिल हैं।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

इन चरणों के माध्यम से युवाओं को अपने ज्ञान, विचार और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

*विद्यार्थियों और संस्थानों से अधिक भागीदारी की अपील*

मेरा युवा भारत (My Bharat) बठिंडा की ओर से जिले के सभी पात्र युवाओं, विद्यार्थियों और शैक्षणिक संस्थानों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। संस्थानों से युवाओं को ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है।

पात्र युवा My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर क्विज में शामिल हो सकते हैं। पोर्टल पर पहले से पंजीकृत युवाओं को दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है।

आजम खां की जमानत याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई

अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे केवल प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी के अवसर के रूप में इस अभियान से जुड़ें।

Our Visitor

1 2 7 5 6 2
Total Users : 127562
Total views : 162004