शोभायात्रा निकालने का लिया निर्णय, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर


शाहबाज़ खां, जिला संवाददाता
रामपुर। रविवार को कस्बा शिशगढ़, बरेली में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान करीब 150 लोगों ने भावाधस की सदस्यता ग्रहण की।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
*26 अक्टूबर को निकलेगी भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा*
सम्मेलन में आगामी 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में भावाधस के बैनर तले कस्बा शिशगढ़ में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को एकजुट करने पर भी जोर दिया गया।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय निदेशक कर्मवीर लल्ला बाबू द्रविड, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही, प्रदेश प्रभारी राबर्ट चौधरी, प्रदेश सचिव प्रेम नरेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल राज तथा नवनिर्वाचित शिशगढ़ अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में भावाधस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।





Total Users : 127565
Total views : 162007