सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री ने की बैठक
रक्तदान शिविर, सहायक उपकरण व टूलकिट वितरण के साथ स्कूलों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
*शाहबाज ख़ाँ,जिला संवाददाता*
*रामपुर।* विकास भवन सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री तथा जनपद प्रभारी धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत जिले में दो लाख दीप जलाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस पर प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक परिवार से दीप जलाकर अभियान में सहभागिता करने का आह्वान किया। साथ ही सभी सरकारी भवनों पर भी दीप जलाने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.03 लाख मामलों का निस्तारण, 18 दंपतियों का घर फिर बसा।
प्रभारी मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि 17 सितंबर को जिला मुख्यालय स्तर पर रक्तदान शिविर, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण तथा विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत टूलकिट वितरण कार्यक्रम प्राथमिकता के साथ आयोजित कराए जाएं।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर पोस्टर, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘नमो सेवा’ थीम के अंतर्गत आमजन की मौलिक आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया जाए। साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जनपद की सभी गौशालाओं में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कराने और वहां दीप जलाने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस अधीक्षक को अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया।
बठिंडा जिले में ‘खेदान वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत 17 से 26 सितंबर तक ब्लॉक लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट
प्रभारी मंत्री ने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल से आयोजित कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से सामूहिक जिम्मेदारी और आपसी समन्वय के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला सिंह, स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी, जिला पंचायत प्रशासक ख्याली राम लोधी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान





Total Users : 127565
Total views : 162007