श्यामनगर गांव में दबिश, अवैध शराब के मामले में एक अभियोग दर्ज
शराब दुकानों की भी हुई सघन जांच, स्टॉक से लेकर POS मशीन और CCTV तक परखी गई व्यवस्था
मोहम्मद इसरार, जिला संवाददाता
फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में की जा रही कार्रवाई के क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने कायमगंज क्षेत्र में दबिश देकर अवैध कच्ची शराब और लहन बरामद किया।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने क्षेत्राधिकारी कायमगंज अजय वर्मा एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ संदिग्ध ग्राम श्यामनगर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 200 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
*शराब दुकानों की भी हुई संयुक्त जांच*
प्रवर्तन कार्रवाई के साथ ही उप जिलाधिकारी कायमगंज अभिषेक वर्मा के साथ विभिन्न शराब दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। टीम ने टी.पी. नगर चौराहा, घसिया चिलौली, कादर दादपुर सराय, कटिया फाटक, कम्पिल तथा कंपोजिट शॉप कम्पिल और मॉडल शॉप टी.पी. नगर की जांच की।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, POS मशीन से बिक्री और CCTV कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। देशी शराब की दुकानों से जुड़ी कैंटीनों की भी सघन जांच की गई।
*अनियमितता मिलने पर होगी कठोर कार्रवाई*
अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान संबंधित अभिलेखों से किया। अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आबकारी विभाग के अनुसार, जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






Total Users : 127566
Total views : 162008