फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार जीता एशिया कप
रोमांचक मुकाबले में भारतीय बेटियों ने दिखाया शानदार खेल, देशभर से मिल रही बधाइयां
*नई दिल्ली।* भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को 1-0 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस जीत के साथ भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार महिला जूनियर एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार संयम और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
*लगातार तीसरी बार चैंपियन बना भारत*
चीन की मेजबानी में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा।
बठिंडा जिले में ‘खेदान वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत 17 से 26 सितंबर तक ब्लॉक लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट
भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षापंक्ति के साथ चीन के हमलों को नाकाम किया और अपने अवसर का फायदा उठाते हुए निर्णायक गोल किया। मैच के अंत तक भारत ने अपनी बढ़त कायम रखी और 1-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
भारतीय टीम की इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। लगातार तीसरी बार एशिया कप जीतना जूनियर महिला हॉकी में भारत की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।
गणेश उत्सव को लेकर पुलिस का फुल एक्शन! 250 पंडालों पर तीसरी आंख की नजर, ड्रोन से आसमान भी होगा स्कैन
*देशभर से मिल रही बधाइयां*
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और टीम से जुड़े सभी सदस्यों को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। इस जीत से भारतीय महिला हॉकी के भविष्य को लेकर भी उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.03 लाख मामलों का निस्तारण, 18 दंपतियों का घर फिर बसा।
Nation Station News की ओर से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।





Total Users : 127562
Total views : 162004