उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: 21,350 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 2,385 नाव-मोटरबोट राहत कार्य में जुटीं, 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट वितरित
  • जलजनित बीमारियों से निपटने के लिए 1,165 मेडिकल टीमें मैदान में

लखनऊ, 12 सितंबर। उत्तर प्रदेश के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन ने अब तक 21,350 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। गुरुवार को ही करीब 8,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

2,385 नाव-मोटरबोट से रेस्क्यू अभियान

बाढ़ में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए 2,385 नावों और मोटरबोटों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। वहीं 2,972 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, जहां उनके लिए भोजन और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

9.31 लाख से ज्यादा लंच पैकेट बांटे

सरकार के अनुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और करीब 1.49 लाख खाद्यान्न राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। अकेले गुरुवार को 72,620 लंच पैकेट और 9,937 राहत किट बांटी गईं।

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट

बाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 1,165 मेडिकल टीमें तैनात की हैं। प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और करीब 2.97 लाख ORS पैकेट वितरित किए गए हैं।

पशुओं के लिए भी राहत अभियान चलाया जा रहा है और करीब 6,956 क्विंटल पशु चारा वितरित किया जा चुका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक बाढ़ के कारण मानव या पशु जनहानि की सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.03 लाख मामलों का निस्तारण, 18 दंपतियों का घर फिर बसा।

राहत अभियान पर प्रशासन की लगातार नजर

राज्य सरकार और जिला प्रशासन प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू, राहत शिविर, भोजन वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी कर रहे हैं। राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश में आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव व्यवस्था का नोडल विभाग है।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर IMF की मुहर, बताया मजबूत प्रदर्शन

Nation Station News अपडेट: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर जाने और राहत टीमों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Our Visitor

1 2 7 5 6 5
Total Users : 127565
Total views : 162007