हनीट्रैप में थानेदार को फंसाकर एक करोड़ की वसूली का प्लान, दबाव में दरोगा ने दी जान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • डीआईजी का दावा—महिला ने बनाए थे संबंध और वीडियो से ब्लैकमेलिंग की तैयारी, पिता-वकील भी गैंग में शामिल
  • पुलिस को सुसाइड अटेम्प्ट के वीडियो व ऑडियो मिले, अश्लील वीडियो बरामद नहीं; गैंग के पुराने मामलों की भी जांच

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाने के प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह (57) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग की सनसनीखेज साजिश का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने थानेदार से कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की योजना तैयार की गई थी। लक्ष्य करीब एक करोड़ रुपये की वसूली का था।

डीआईजी संजीव त्यागी के अनुसार, इस कथित गिरोह में प्रियंका चौधरी के साथ उसके पिता और एक वकील की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस का आरोप है कि वकील कानूनी संरक्षण देने के साथ पीड़ित के फंसने के बाद सौदेबाजी करता था।

सुसाइड का वीडियो भेजकर बनाया दबाव

पुलिस के मुताबिक थानेदार पर लगातार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें पैसे लेकर बुलाया जा रहा था। दबाव बढ़ाने के लिए प्रियंका के सुसाइड अटेम्प्ट का वीडियो भी थानेदार को भेजा गया। पुलिस का दावा है कि इस मानसिक दबाव के बीच सूर्यप्रकाश सिंह ने आत्महत्या कर ली।

जांच के दौरान पुलिस को प्रियंका के सुसाइड अटेम्प्ट से संबंधित वीडियो और कुछ ऑडियो मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अश्लील वीडियो बरामद नहीं हुआ है।

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, PM ‘आउट ऑफ रीच’ ‘

जबलपुर से लेकर मकान मालिक और ड्राइवर तक—कई मामलों की जांच

पुलिस का कहना है कि गिरोह की गतिविधियां सिर्फ थानेदार तक सीमित नहीं थीं। जांच में मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बिजनेसमैन को कथित तौर पर फंसाकर करीब एक करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वहां भी प्रियंका ने नस काटने का डर दिखाकर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

राजस्व वादों में लापरवाही पर सीएम योगी सख्त, 5 तहसीलदार निलंबित

इसके अलावा जिस मकान में आरोपी किराये पर रहते थे, उसके मकान मालिक को भी कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर वसूली की गई। एक ड्राइवर से भी इसी तरह रकम वसूलने का आरोप सामने आया है।

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों, आर्थिक लेनदेन और संपत्तियों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक हनीट्रैप और कथित एक्सटॉर्शन से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील, डॉक्टर के चैंबर पर भी ताला

मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ इस कथित नेटवर्क से जुड़े और लोगों तथा पुराने मामलों के सामने आने की संभावना है।

[wps_visitor_counter]