‘नाराज फूफा’ से ‘दिमागी नक्सल’ तक, नए जुमलों से ध्यान भटकाने का आरोप
रोजगार और युवाओं के सवालों पर केंद्र सरकार को घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं के मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। खड़गे ने कहा कि देश का युवा अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री युवाओं की पहुंच से बाहर हैं।
ददुआ एनकाउंटर: 19 साल पहले जंगल में STF का सबसे बड़ा ऑपरेशन, ऐसे हुआ था कुख्यात डकैत का खात्मा
खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए नए-नए जुमले लेकर आती है। उन्होंने कहा कि कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें की जाती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, इस तरह की बयानबाजी से युवाओं और आम लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश की जाती है।
लखनऊ: होमगार्ड भर्ती की दौड़ अब 14 सितंबर से, बारिश ने बदला पूरा शेड्यूल
उन्होंने रोजगार और युवाओं के भविष्य को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। खड़गे का कहना है कि युवा सरकार से अपने काम का हिसाब मांग रहा है और उसके सामने रोजगार तथा अवसरों से जुड़े कई सवाल हैं। उनके बयान के बाद इन मुद्दों पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
ददुआ एनकाउंटर: 19 साल पहले जंगल में STF का सबसे बड़ा ऑपरेशन, ऐसे हुआ था कुख्यात डकैत का खात्मा





Total Users : 127566
Total views : 162008