होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों की सुरक्षा बढ़ी, इंडियन नेवी कर रही एस्कॉर्ट

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर Indian Navy ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को नौसेना के युद्धपोतों द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौती से बचाव किया जा सके।

पांच राज्यों में चुनावी रणभेरी: पश्चिम बंगाल दो चरणों में, अन्य राज्यों में एक चरण में मतदान

सूत्रों के मुताबिक, Strait of Hormuz से आने वाले भारतीय जहाजों को इस समय इंडियन नेवी के तीन युद्धपोत सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। नौसेना ने दो दिन पहले भी होर्मुज से गुजरने वाले दो भारतीय जहाजों को सुरक्षित एस्कॉर्ट कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया था।

चार साल तक ‘दरोगा’ बनकर घूमता रहा हेड कांस्टेबल, 150 केस भी निपटा दिए – अब खुला फर्जीवाड़े का राज

बताया जा रहा है कि होर्मुज से क्रॉस करने वाले तीसरे भारतीय जहाज को भी कल रात से ही भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत सुरक्षा कवच देकर साथ-साथ चल रहा है। इस कदम का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय व्यापारिक जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर बवाल: ‘पंडित’ शब्द को लेकर वाराणसी में एफआईआर की मांग

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और व्यापारिक जहाजों की आवाजाही होती है। ऐसे में भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है।

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093