खबर का बड़ा असर: Nation Station News की रिपोर्ट के बाद 48 घंटे में सुधरी बदहाल सड़क”

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

  •  सड़क की टूटी सतह और उभरे हिस्सों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
  •  ग्रामीणों का आरोप था कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ, जिसके कारण सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई।
  • 8 मार्च को Nation Station News ने इस समस्या को जमीनी रिपोर्ट के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया और प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया।

 

बाराबंकी में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक मार्कशीट पर 17 साल तक दो-दो सरकारी नौकरियां, अब 7 साल की सजा

रायबरेली :

रायबरेली जिले के सेमरी स्थित MDR रोड पर महज दो महीने पहले बनी पुलिया की बदहाल स्थिति को लेकर Nation Station News द्वारा उठाई गई खबर का बड़ा असर देखने को मिला है।

 

दरअसल, इस सड़क पर बनी पुलिया और उसके आसपास का हिस्सा निर्माण के कुछ ही समय बाद खराब हो गया था। सड़क पर जगह-जगह कूबर (उभार) बन गए थे और सतह टूटने लगी थी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर रात के समय इस सड़क से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया था और किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती थी।

बांग्लादेश में ईंधन संकट, भारत ने भेजा 5,000 टन डीजल — विरोध के बीच भी निभाया पड़ोसी धर्म

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और लापरवाही के कारण सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई। लोगों का कहना था कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अगर सड़क दो महीने भी ठीक से नहीं चल पा रही है, तो यह सीधे तौर पर निर्माण की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

परिवहन निगम में बड़ी भर्ती का ऐलान: 6500 चालकों-परिचालकों की भर्ती इस माह से, सेवा सुधारने के निर्देश

इस गंभीर समस्या को 8 मार्च को Nation Station News ने प्रमुखता से उठाया और जमीनी हकीकत को लोगों और प्रशासन तक पहुंचाया। खबर के साथ सड़क की खराब हालत और पुलिया के उभरे हिस्सों का वीडियो भी सामने आया, जिसने प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा।

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उछाल, रूस की कमाई बढ़ी

खबर के प्रसारण के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित विभाग ने तुरंत सड़क का निरीक्षण कराया। इसके बाद महज दो दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और सड़क के उभरे हिस्सों को ठीक कर दिया गया, जिससे अब आवागमन काफी हद तक सुरक्षित हो गया है।

सड़क के मरम्मत कार्य के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मीडिया इस तरह से जनता की समस्याओं को उजागर करता रहेगा तो जिम्मेदार विभागों को भी समय पर कार्रवाई करनी पड़ेगी।

 

आपकी समस्या भी बनेगी खबर

अगर आपके क्षेत्र में भी खराब सड़क, बिजली, पानी या अन्य जन समस्याएं हैं, तो आप उसकी फोटो या वीडियो 8318620256 पर भेज सकते हैं।

UPSC में फर्जी सफलता का दावा! बिहार की आकांक्षा सिंह का झूठ बेनकाब, प्री भी नहीं कर पाईं पास

Nation Station News लगातार जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने और सच दिखाने की अपनी मुहिम जारी रखेगा।

 

👉 सड़कों पर कूबर, जोखिम में जनता (वीडियो रिपोर्ट)

 

“आपकी आवाज़, हमारी जिम्मेदारी — Nation Station News।”

Our Visitor

1 0 7 9 1 3
Total Users : 107913
Total views : 131097