बाराबंकी। सरकारी सिस्टम को चकमा देकर 17 साल तक दो विभागों से वेतन लेने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बाराबंकी के रहने वाले जय प्रकाश सिंह ने एक ही मार्कशीट के सहारे दो अलग-अलग जिलों में सरकारी नौकरी कर ली और लंबे समय तक वेतन व भत्ते भी उठाते रहे।
बांग्लादेश में ईंधन संकट, भारत ने भेजा 5,000 टन डीजल — विरोध के बीच भी निभाया पड़ोसी धर्म
जानकारी के मुताबिक जय प्रकाश सिंह बाराबंकी में शिक्षा विभाग और प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने करीब 17 वर्षों तक दोनों जगह नौकरी की और दोनों विभागों से वेतन लेते रहे, जबकि नियुक्ति के समय दी गई शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट एक ही थी।
शिकायत के बाद खुला फर्जीवाड़ा
मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी ने इसकी शिकायत संबंधित विभागों में की। जांच शुरू हुई तो दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और मामला अदालत तक पहुंच गया।
UPSC में फर्जी सफलता का दावा! बिहार की आकांक्षा सिंह का झूठ बेनकाब, प्री भी नहीं कर पाईं पास
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फैसला
करीब लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने मामले में सख्त रुख अपनाया। बाराबंकी की सीजेएम कोर्ट ने आरोपी जय प्रकाश सिंह को 7 साल की सजा सुनाई है।
वेतन की वसूली का भी आदेश
अदालत ने सिर्फ सजा ही नहीं दी, बल्कि दोनों विभागों से लिए गए वेतन और भत्तों की वसूली का भी आदेश जारी किया है।
“बस कंडक्टर से लूट करने वाला निकला पड़ोस का ही शातिर… पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा!”
सिस्टम पर भी उठे सवाल
यह मामला सामने आने के बाद सरकारी विभागों की भर्ती और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर एक व्यक्ति इतने वर्षों तक दो जगह नौकरी कैसे करता रहा और किसी को भनक तक नहीं लगी।




Total Users : 107909
Total views : 131093