“बस कंडक्टर से लूट करने वाला निकला पड़ोस का ही शातिर… पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा!”

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

 

  • सुलतानपुर में बस परिचालक से लूट का खुलासा, आरोपी मो. जावेद गिरफ्तार

भारत बना टी-20 का बादशाह, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जीता विश्व कप 2026

सुलतानपुर में परिवहन निगम के बस परिचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने मात्र दो दिन में खुलासा कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मो. जावेद को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया बैग, टिकट और नगदी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने पर्यावरण पार्क के पास से आरोपी मो. जावेद पुत्र अब्दुल, निवासी कुजड़ा बाग, पलटन बाजार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काला हैंडबैग मिला, जिसमें सड़क परिवहन निगम के मैनुअल टिकट की पांच गड्डियां, टिकट मशीन में लगाने वाला एक रोल, दो पेन, पीएनबी बैंक की पासबुक और 6,045 रुपये नगद बरामद हुए।

अब दिन नहीं, रातें भी जानलेवा!’ भीषण गर्मी की चपेट में भारत, 417 जिले हाई-रिस्क जोन में

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के गोपालदास पुल के पास परिवहन निगम के परिचालक विनोद दुबे से लूट की घटना हुई थी। मामले की जांच और सुराग जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई नगर कोतवाल संदीप कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवानंद यादव, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार यादव और कांस्टेबल प्रमोद यादव की टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Our Visitor

1 1 3 1 4 4
Total Users : 113144
Total views : 141079