बस में छूटा 5 लाख रुपये से भरा बैग लौटाकर रोडवेज कर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, परिवहन मंत्री ने की सराहना

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले – ऐसी घटनाएं विभाग की सकारात्मक छवि को करती हैं मजबूत

भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया

लखनऊ/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए बस में छूटे एक यात्री के 5 लाख रुपये से भरे बैग को सुरक्षित वापस लौटाकर सराहनीय कार्य किया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dayashankar Singh ने संबंधित कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ईमानदारी, जिम्मेदारी और सेवा भाव को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं और अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

ओरिजनल माल है, पीकर देखो…” – SP ऑफिस से 200 मीटर दूर खुलेआम बिक रहा कफ सिरप का नशा, 450 रुपये में मिल रही एक शीशी

प्राप्त जानकारी के अनुसार Uttar Pradesh State Road Transport Corporation के आजमगढ़ डिपो की बस संख्या UP78KT2112 आजमगढ़–सुल्तानपुर–लखनऊ मार्ग पर संचालित हो रही थी। बस के चालक संदीप पाण्डेय (संविदा) और परिचालक रमेश चंद्र यादव (संविदा) ड्यूटी पर तैनात थे।

ईमानदारी की मिसाल: शाहजहांपुर डिपो के परिचालक सुनील कुमार ने लौटाए हजारों रुपये और सामान, इनाम भी ठुकराया

बताया गया कि आजमगढ़ से लखनऊ जाते समय जगदीशपुर से चार यात्री बस में सवार हुए और लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर उतर गए। उतरते समय उनका एक बैग बस में ही छूट गया। बाद में जब चालक और परिचालक की नजर उस बैग पर पड़ी तो उन्होंने उसे सुरक्षित रख लिया।

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: बोले- नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा, आज करेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

कुछ समय बाद यात्री जब अपने बैग की तलाश में बस स्टेशन पहुंचे तो चालक और परिचालक ने ईमानदारी दिखाते हुए उनका बैग उन्हें सौंप दिया। बैग में करीब 5 लाख रुपये नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। बैग वापस मिलने पर यात्रियों ने रोडवेज कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://www.facebook.com/share/r/16zVGkzrYV/?mibextid=wwXIfr

इस सराहनीय कार्य पर Prabhu N. Singh के निर्देश पर दोनों कर्मचारियों को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि चालक और परिचालक ने अपनी ईमानदारी से न केवल परिवहन निगम बल्कि आजमगढ़ डिपो का भी गौरव बढ़ाया है।

https://nationstationnews.com/air-india-flight-update-middle-east-crisis-refund-reschedule/

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के उदाहरण से अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी और परिवहन निगम की सेवा संस्कृति और मजबूत होगी।

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131098