- 24 फरवरी को चंदापुर से अहियारायपुर तक निकलेगी खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा
- दोपहर से प्रभु इच्छा तक चलेगा विशाल भंडारा
न्यूज़ डेस्क
रायबरेली। श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा जब चंदापुर मंदिर से खाटू श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन यात्रा मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे सिद्ध श्री जनमोहनश्वर धाम, चंदापुर कोठी से प्रारंभ होगी और श्री खाटू श्याम मंदिर, अहियारायपुर, रायबरेली पहुंचकर विराम लेगी।
बच्चों की किताबें कबाड़ में! बहराइच में बड़ा खेल, 4 रुपये किलो में बेच डाली सरकारी किताबें
इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ हाथों में निशान लेकर यात्रा में शामिल होंगे। पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का माहौल रहेगा।
विशाल भंडारा और भव्य दरबार
यात्रा के उपरांत दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। साथ ही खाटू श्याम का भव्य दरबार भी सजाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इस आयोजन की जिम्मेदारी श्री श्री माँ शीतला शनि सरकार एवं खाटू श्याम सेवा समिति, अहियारायपुर, रायबरेली द्वारा निभाई जा रही है।
9 साल की लड़ाई, आधी जीत या अधूरा न्याय?संविदा का दर्द शिक्षामित्रों के संघर्ष से समझिए
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
भक्ति, सेवा और समर्पण का यह महापर्व रायबरेली में एक बार फिर आस्था की नई मिसाल कायम करेगा




Total Users : 107913
Total views : 131097