- 30 हजार की कथित वसूली और आरोपियों को छोड़ने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
- अश्लील वीडियो केस में पैसों के लेन-देन का मामला आया सामने
- SP कृष्ण बिश्नोई का सख्त रुख, विभागीय जांच के आदेश
न्यूज़ डेस्क
संभल : भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद एसपी कृष्ण बिश्नोई ने पूरी SOG टीम को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि टीम ने कार्रवाई के नाम पर पैसों की उगाही की और आरोपियों को छोड़ दिया।
BDO 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
क्या है पूरा मामला?
कबाड़ी आस मोहम्मद को पकड़कर 30 हजार लेकर छोड़ा
सूत्रों के मुताबिक, SOG टीम ने कबाड़ी आस मोहम्मद को हिरासत में लिया, लेकिन कथित तौर पर 30 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया।
अश्लील वीडियो केस में भी सौदेबाजी!
अश्लील वीडियो प्रकरण में दो युवकों को कस्टडी में लिया गया। आरोप है कि यहां भी पैसों का लेन-देन कर उन्हें रिहा कर दिया गया।
साइबर ठगों का नया जाल: कमीशन के लालच में बैंक अकाउंट देने वालों पर कानूनी शिकंजा!
किन पर गिरी गाज?
कार्रवाई की जद में आए अधिकारी-कर्मचारी:
- SOG प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार
- सिपाही अरशद
- कुलवंत सिंह
- अजनबी
- विवेक कुमार
- ब्रजेश तोमर
- आयुष
- हीरेश ठेनुआ
एसपी कृष्ण बिश्नोई ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
सख्त संदेश
इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में साफ संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी का यह कदम बताता है कि विभाग की साख से समझौता नहीं होगा।
गाजियाबाद में सैक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: निर्दोष कसाना पर 25 हजार का इनाम घोषित




Total Users : 107913
Total views : 131097