- यात्रियों से सीधा संवाद, सुविधाओं की हकीकत आई सामने
- एलसीडी टाइम-टेबल, शौचालय और साफ-सफाई पर सख़्त निर्देश
- किलोमीटर–टिकट अंतर पर नाराज़गी, राजस्व नुकसान बताया गंभीर
- बिना यूनिफॉर्म ड्यूटी और ऑनलाइन स्लिप पर फटकार
तबरेज आलम – वरिष्ठ संपादक
लखनऊ। नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय द्वारा ग्राउंड जीरो पर स्वयं पहुंचकर औचक निरीक्षण किया गया, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने आलमबाग बस स्टेशन सहित संबंधित डिपो कार्यालयों का मौके पर मुआयना करते हुए व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और पाई गई कमियों पर तत्काल सख्त निर्देश जारी किए।
यह भी पढ़ें
राजधानी में हर दिन 54 लोग गायब, महिलाओं और नाबालिगों की संख्या सबसे ज्यादा
यात्रियों से संवाद, सुविधाओं का लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने यात्रियों से बातचीत कर उनके हाल-चाल पूछे तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि यात्रियों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार रखते हुए “यात्री देवो भव” की भावना के अनुरूप बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
स्टेशन व्यवस्थाओं, एलसीडी टाइम-टेबल और साफ-सफाई पर सख्त निर्देश
उन्होंने टाइम-टेबल एलसीडी स्क्रीन, लगेज स्कैनिंग मशीन, चार्जिंग प्वाइंट, शौचालयों, ड्यूटी रूम, इंक्वायरी काउंटर तथा बसों की साफ-सफाई की समीक्षा कर अनावश्यक वस्तुओं को हटाने और परिसर को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक पटल पर तैनात कर्मचारियों की संख्या और उनके कार्यों की सूची तलब की गई।
किलोमीटर-टिकट अंतर, ऑनलाइन ड्यूटी स्लिप और अनुशासन पर नाराजगी
जिन मार्गों पर किलोमीटर और टिकट दरों में अंतर पाया गया, उन्हें तत्काल प्रभाव से सही करने के निर्देश हैदरगढ़ डिपो को दिए गए ताकि निगम को राजस्व नुकसान न हो।
हैदरगढ़ डिपो निरीक्षण में बिना यूनिफॉर्म के कंडक्टर-ड्राइवर की ऑनलाइन ड्यूटी स्लिप निर्गत किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह द्वारा ऑनलाइन ड्यूटी स्लिप जारी करने और ईटीएम मशीन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद लापरवाही गंभीर मानी जाएगी।
यह भी पढ़ें
नजीबाबाद रोडवेज डिपो में पेड़ कटान घोटाला: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई शून्य
मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा और पार्सल व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा के अंतर्गत संचालित मार्गों की गहन समीक्षा करते हुए जिन मार्गों पर आय प्रभावित हो रही है, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवा सुचारू रूप से संचालित रहे।
साथ ही पार्सल बुकिंग, रखरखाव, ज्वलनशील पदार्थों की सुरक्षा तथा स्टेशन परिसर में लगे फ्लेक्स आदि व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।
चारबाग डिपो कार्यालय में जर्जर फर्नीचर, मरम्मत के निर्देश
चारबाग डिपो कार्यालय के निरीक्षण में स्विच, लाइटें और बैठने की कुर्सियां जर्जर स्थिति में पाई गईं, जिनमें कई कुर्सियों के कवर और ग्लास क्षतिग्रस्त थे। इनकी तत्काल मरम्मत तथा साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें
लखनऊ | भारी बारिश में पुलिस का ‘चालान अभियान’, जियामऊ पुल पर इंसानियत हुई बेहाल
निरीक्षण के दौरान आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार, हैदरगढ़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश प्रसाद, चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आर.एस. वर्मा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी व्यवस्थाएं एक सप्ताह के भीतर सुधारने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपनी ख़बर हमें बताएं,हम बनेंगे आपकी आवाज़ व्हाट्सएप करें 8318620256
कैंटीन दरों, एक्सपायरी डेट और शुल्क व्यवस्था की जांच
निरीक्षण के दौरान बस स्टेशन स्थित कैंटीन में बिकने वाले नमकीन, बिस्किट और अन्य खाद्य पदार्थों की दरें, रेट लिस्ट तथा एक्सपायरी डेट भी चेक की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने निर्देश दिए कि सभी खाद्य सामग्री की वैधता अवधि स्पष्ट रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। साथ ही कैंटीन में रेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा शौचालयों पर किसी भी प्रकार की अनावश्यक शुल्क वसूली न हो, इसकी भी जांच की गई और व्यवस्था पारदर्शी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
खाद माफियाओं की मनमानी! बुजुर्गों को लाइन में तड़पाया, अपनों को अंदर से बांटी गई यूरिया




Total Users : 107909
Total views : 131093