- भारी बारिश में पुलिस का चालान अभियान! जियामऊ पुल का VIDEO वायरल |
- बारिश से बचना पड़ा भारी! लखनऊ में पुलिस ने काटे ऑनलाइन चालान |
- इंसानियत या नियम? भारी बारिश में लखनऊ पुलिस पर उठे सवाल |
न्यूज़ डेस्क
लखनऊ:-राजधानी में मूसलाधार बारिश के बीच जियामऊ पुल से सामने आया एक वीडियो अब लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। तेज़ बारिश से जान-माल की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे गाड़ियाँ रोककर खड़े हुए लोगों को राहत देने के बजाय पुलिस ने मौके पर ऑनलाइन चालान काटने शुरू कर दिए।
उत्तर प्रदेश में IPS तबादला एक्सप्रेस रवाना, 24 अफसरों के ट्रांसफर से प्रशासनिक हलचल
बारिश इतनी तेज़ थी कि वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया था। मजबूरी में लोगों ने गाड़ियाँ साइड में रोकीं, लेकिन पुलिस ने इसे नियम उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि लोग बारिश से बचने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिसकर्मी बिना हालात देखे चालान काटने में जुटे हैं।
इस घटना ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया क्योंकि यह जगह यूपी के डीजीपी आवास से महज़ कुछ मीटर की दूरी पर है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर राजधानी के वीआईपी इलाके में यह हाल है, तो बाकी शहरों में आम जनता के साथ क्या होता होगा?
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा।
लोग लिख रहे हैं
“जब जान बचाने की मजबूरी हो, तब नियम नहीं इंसानियत दिखनी चाहिए।”
“पुलिस को जनता की सुरक्षा करनी थी, चालान नहीं।”
फिलहाल लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कड़ी आलोचना हो रही है और लोग जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल साफ़ है
मोदी–योगी पर टिप्पणी के मुकदमे में नाम हटाने के बदले घूस, विजिलेंस ने थानेदार को रंगेहाथ पकड़ा
क्या कानून का पालन इंसानियत से ऊपर है, या हालात देखकर विवेक का इस्तेमाल भी ज़रूरी है?
यह वीडियो अब सिर्फ़ एक चालान का मामला नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के रिश्ते पर बड़ा सवाल बन चुका है।


