Skip to content
लेटेस्ट न्यूज़
परिवहन निगम कर्मियों के आश्रितों को अब तुरंत मिलेगी आर्थिक सहायता | बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई | अवध डिपो के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पूर्व संविदा चालक— भूतपूर्व रोडवेज कर्मी का ‘आसमान से संघर्ष’ | CM साहब! सुनते नहीं अफसर” — मिर्जापुर में वकील की सरेआम हत्या, पुलिस की लापरवाही पर बड़ा सवाल | सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की बड़ी लापरवाही उजागर — 4 महीने से फ्रीज खाता अब तक नहीं हुआ वेरीफाई | बड़ी खबर: गांव-गांव पहुंचेगी बस सेवा, 286 आवेदन हुए चयनित – 13 अप्रैल तक पूरी होगी स्क्रीनिंग |
  • लॉगिन इन करें
  • होम
  • पढ़िए
  • देखिए
  • About Us
  • Contact Info
  • Privacy Policy
  • Become An Author
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश विदेश
  • ग्रामीण पर्यटन
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश विदेश
  • ग्रामीण पर्यटन
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
Facebook Twitter Youtube Instagram
  • About Us
  • Contact Info
  • Privacy Policy
  • Become An Author
होम लेटेस्ट न्यूज़ देश विदेश खेल बिजनेस शिक्षा मनोरंजन क्राइम टेक्नोलॉजी
  • होम
  • पढ़िए
  • देखिए
  • Home
  • लेटेस्ट न्यूज़

UPSRTC:लेखा प्रभारी की राजस्व लूट, नज़ीबाबाद डिपो में खुला खेल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • January 15, 2026
  • Last Updated on 11:32 am
  • नज़ीबाबाद डिपो में 7 हरे पेड़ों का अवैध कटान साबित
  • जुर्माना लगा, केस दर्ज… फिर भी परिवहन निगम में संरक्षण कायम
  • बिना अनुमति पेड़ों की कटाई, कुछ बेचे गए तो कुछ घर पहुँचे

नज़ीबाबाद (बिजनौर)।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नज़ीबाबाद रोडवेज डिपो में तैनात लेखा प्रभारी राजीव वर्मा पर लगाए गए आरोप अब वन विभाग की जांच रिपोर्ट में सही पाए गए हैं। जांच में स्पष्ट रूप से सामने आया है कि बस स्टेशन परिसर में बिना किसी विभागीय आदेश और अनुमति के 7 हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान कराया गया।

कानपुर गैंगरेप कांड: CM योगी का ‘हंटर’ चला, DCP और ACP समेत कई पुलिस अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, SHO और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वन विभाग की आधिकारिक जांच में खुलासा

क्षेत्रीय वन अधिकारी नज़ीबाबाद द्वारा जारी पत्र संख्या 583/22-1 दिनांक 13 जनवरी 2026 में दर्ज जांच के अनुसार—
 1-21 जुलाई 2025 की शिकायत की जांच

2-25 जुलाई 2025 को वन विभाग व नज़ीबाबाद डिपो प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

3- बस स्टेशन परिसर में 7 पेड़ों का अवैध पातन (कटान) प्रमाणित

4- कोई वैधानिक अनुमति या स्वीकृति नहीं पाई गई

5-काम के नाम पर पेड़ काटे, लकड़ी का हिसाब नहीं

जांच में यह भी सामने आया कि ग्रेनाइट/फर्श कार्य के नाम पर ठेकेदार के मजदूरों से पेड़ कटवाए गए, लेकिन नियमानुसार प्रक्रिया नहीं अपनाई गई| लकड़ी का लेखा-जोखा नहीं व विभागीय सूचना नहीं दी गई

सूत्रों के मुताबिक, कुछ लकड़ी बेची गई और कुछ निजी तौर पर घर पहुँचाई गई।

व्हाट्सएप व अन्य मैसेंजर ऐप के जरिए ठगी का नया जाल, APK फाइल से खाली हो रहा बैंक खाता

वन विभाग ने दर्ज किया केस, लगाया जुर्माना

वन विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए—

केस संख्या 53/नजी0/2025-26 दर्ज की एवं उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 व 10 एवं उ0प्र0 इमारती लकड़ी व अन्य वन उपज अधिनियम 1978 की धारा 3/28 के तहत कार्रवाई की।साथ ही दोषियों से ₹10,000 का प्रतिकर (जुर्माना) वसूला गया। वन विभाग के नियमों के अंतर्गत ऐसे मामलों में  6 माह का कारावास या ₹1000 तक जुर्माने का प्रावधान भी उल्लेखित है ।

माघ मेला-2026: ड्यूटी पर तैनात चालकों-परिचालकों को मिलेगा भोजन भत्ता

परिवहन निगम में सन्नाटा, संरक्षण बरकरार

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वन विभाग की स्पष्ट रिपोर्ट और केस दर्ज होने के बावजूद  परिवहन निगम ने कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की। न लेखा प्रभारी पर कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई ।सूत्रों के मुताबिक़ लेखा प्रभारी कई अधिकारियों का चहेता भी हैं जिसके चलते संरक्षण बरक़रार है ।

न संरक्षण देने वाले अधिकारियों से जवाब तलब

कर्मचारियों का आरोप है कि ऊपर से नीचे तक पूरा सिंडिकेट सक्रिय है, जिसके चलते कार्रवाई फाइलों में दबा दी गई।

सवाल जो अब भी बाकी हैं

जब वन विभाग ने अपराध साबित कर दिया, तो परिवहन निगम अब तक चुप क्यों है?
 क्या लेखा प्रभारी राजीव वर्मा पर विभागीय जांच होगी? या फिर यह मामला भी संरक्षण की भेंट चढ़ जाएगा?नज़ीबाबाद डिपो का यह मामला अब केवल अवैध पेड़ कटान नहीं, बल्कि राजस्व लूट, पर्यावरण अपराध और प्रशासनिक संरक्षण का बड़ा उदाहरण बन चुका है।

nationstationnews
Author: nationstationnews

Post Views: 3,035

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

परिवहन निगम कर्मियों के आश्रितों को अब तुरंत मिलेगी आर्थिक सहायता

April 17, 2026

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

April 15, 2026

अवध डिपो के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पूर्व संविदा चालक— भूतपूर्व रोडवेज कर्मी का ‘आसमान से संघर्ष’

April 13, 2026

CM साहब! सुनते नहीं अफसर” — मिर्जापुर में वकील की सरेआम हत्या, पुलिस की लापरवाही पर बड़ा सवाल

April 12, 2026

Our Visitor

1 0 7 9 2 0
Total Users : 107920
Total views : 131109
Powered By WPS Visitor Counter

Recent Posts

  • परिवहन निगम कर्मियों के आश्रितों को अब तुरंत मिलेगी आर्थिक सहायता
  • बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
  • अवध डिपो के पास मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पूर्व संविदा चालक— भूतपूर्व रोडवेज कर्मी का ‘आसमान से संघर्ष’
  • CM साहब! सुनते नहीं अफसर” — मिर्जापुर में वकील की सरेआम हत्या, पुलिस की लापरवाही पर बड़ा सवाल
  • सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की बड़ी लापरवाही उजागर — 4 महीने से फ्रीज खाता अब तक नहीं हुआ वेरीफाई

Recent Comments

  1. 8k88bet on रोडवेज की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की सख्त चोट, संविदा कर्मी की तत्काल वेतन सहित बहाली
  2. shbet88 on रोडवेज की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की सख्त चोट, संविदा कर्मी की तत्काल वेतन सहित बहाली
  3. taion88 on रोडवेज की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की सख्त चोट, संविदा कर्मी की तत्काल वेतन सहित बहाली
  4. 168betwin on परिवहन निगम में बड़ा सुधार अभियान, एमडी प्रभु एन सिंह के सख्त निर्देश
  5. 68betclub on परिवहन निगम में बड़ा सुधार अभियान, एमडी प्रभु एन सिंह के सख्त निर्देश
  • About Us
  • Contact Info
  • Privacy Policy
  • Become An Author
  • About Us
  • Contact Info
  • Privacy Policy
  • Become An Author

डाउनलोड करें ऐप

सोशल मीडिया

Facebook Twitter Youtube Instagram

© 2023 . All rights reserved Nation Station News.
Site Developed by Traffic Tail

WhatsApp us