शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर
रामपुर। जनपद रामपुर में आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, पारदर्शी एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों को परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य PET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।



