स्वच्छता सेवा अभियान के तहत चला विशेष सफाई अभियान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

स्वच्छ ऑफिस, स्वच्छ परिवेश और स्वस्थ समाज का दिया संदेश

बठिंडा, 1 अक्टूबर। घर-घर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर ऑफिस, बठिंडा की ओर से “स्वच्छता सेवा अभियान” के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर कचरा हटाया गया।

स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026: डिस्ट्रिक्ट लेवल कॉम्पिटिशन के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम*

इस दौरान लोगों और कर्मचारियों को जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि “स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी रोज की जिम्मेदारी है।”

दरोगा भर्ती 2025: नियुक्ति से ठीक पहले बड़ा ब्रेक, हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र पर लगाई रोक

डिस्ट्रिक्ट डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर ऑफिसर कमांडर दिलप्रीत सिंह कंग ने कहा कि स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य के साथ जिम्मेदार और जागरूक समाज की पहचान है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, कार्यालय और आसपास की सफाई को जिम्मेदारी समझे तो स्वच्छता का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।

फेसबुक की दोस्ती बनी पुलिस का जाल! चार साल से फरार नेपाली आरोपी हरिद्वार में दबोचा

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वच्छता की भावना बनाए रखने तथा दूसरों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को किसी विशेष अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

मुजफ्फरनगर के पूर्व एडीएम हरीश चंद्र बर्खास्त, नोएडा की जमीन ने खोला 13 साल पुराना राज

अभियान के माध्यम से “स्वच्छ ऑफिस, स्वच्छ परिवेश और स्वस्थ समाज” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सुरेश रहेजा, प्रवीण कुमार और साहिल रहेजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]