- स्विमिंग, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, खो-खो, बैडमिंटन और कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बठिंडा, 30 सितंबर। पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे ‘स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026’ के तहत बठिंडा में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया।
गांधी जयंती पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर, बच्चों को पॉक्सो एक्ट और अधिकारों की दी जानकारी
डिप्टी कमिश्नर बठिंडा राजेश धीमान के दिशा-निर्देशों तथा जिला खेल अधिकारी रूपिंदर सिंह बराड़ की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिताओं में बुधवार को स्विमिंग, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, खो-खो, बैडमिंटन और कबड्डी के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे।
आसरा कॉलोनी में गंदगी और जलभराव से परेशान लोग पहुंचे डीएम दरबार
स्विमिंग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
अंडर-21 लड़कियों की स्विमिंग प्रतियोगिता में नवनीत कौर ने 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। तृप्ति शर्मा दोनों स्पर्धाओं में दूसरे और महकदीप कौर सिद्धू तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 लड़कियों की स्विमिंग में गुरसीरत कौर ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में पहला स्थान हासिल किया। तहजीब कौर ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में पहला और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर फ्रीस्टाइल में छवि वर्मा प्रथम रहीं, जबकि 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रांजल और छवि वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर फ्रीस्टाइल में मनसीरत कौर ने पहला और प्रांजल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 21 से 30 वर्ष की श्रेणी में जसनदीप कौर ने 50 और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया।
हैंडबॉल में स्कूलों का दबदबा
अंडर-14 लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेंट जेवियर स्कूल बठिंडा ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहता ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चक रुलदू सिंह वाला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
https://www.facebook.com/share/v/1EvW3QPgM3/?mibextid=wwXIfr
अंडर-17 लड़कियों की श्रेणी में भी सेंट जेवियर स्कूल बठिंडा प्रथम रहा। झुम्बा ने दूसरा और मेहता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लॉन टेनिस और खो-खो में भी मुकाबले रोचक
अंडर-17 लड़कियों की लॉन टेनिस प्रतियोगिता में नव्या (खालसा स्कूल बठिंडा) ने पहला, बिस्मानप्रीत कौर (गुरु नानक स्कूल बठिंडा) ने दूसरा और आशीष कौर (सेंट जेवियर स्कूल रामपुरा) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 21 से 30 वर्ष की श्रेणी में गुरलीन कौर प्रथम और गुरमन कौर दूसरे स्थान पर रहीं।
सोशल मीडिया की हर खबर पर न करें भरोसा, पहले करें सत्यापन: डीआईजी
खो-खो अंडर-21 बॉयज में बठिंडा-A ने पहला और गोनियाना-A ने दूसरा स्थान हासिल किया। 21 से 30 वर्ष की श्रेणी में तलवंडी साबो-B ने पहला और तलवंडी साबो-A ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन और कबड्डी में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बैडमिंटन की 41 से 50 वर्ष की महिला श्रेणी में नवदीप कौर ने पहला, दीपा खट्टर ने दूसरा और प्रदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 51 से 60 वर्ष की श्रेणी में जगदीप कौर प्रथम रहीं।
कबड्डी नेशनल अंडर-17 लड़कियों की प्रतियोगिता में कोटली खुर्द ने पहला, सेखपुरा ने दूसरा और लहरा मोहब्बत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इटली में स्कूलों को लेकर मेलोनी का बड़ा ऐलान, बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी
वहीं, कबड्डी सर्कल अंडर-21 लड़कियों की प्रतियोगिता में नथाना ने पहला, डेरा बाबा मस्त राम विर्क कलां ने दूसरा और फूल-B ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।


