हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान: 14 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में लगेगा विशेष हेल्थ कैंप, साइबर फ्रॉड से बचाव की भी दी जाएगी जानकारी

बठिंडा, 30 सितंबर। पंजाब सरकार की ओर से बुजुर्गों की भलाई, सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान’ के तहत 14 अक्टूबर को बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जनता दर्शन में दिव्यांगजनों को मिली ‘सहारे की सवारी’

डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों और शहरों में बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उनकी भलाई और सेवा के लिए कार्य कर रही सामाजिक संस्थाओं को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रामपुर एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जिला कार्यक्रम अधिकारी पंकज ने बताया कि 14 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में बठिंडा पुलिस की ओर से बुजुर्गों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और आर्थिक नुकसान से बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

फैज़ान खान को मिली आज़ाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदार

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन की ओर से विशेष मेडिकल टीमें तैनात की जाएंगी। स्वास्थ्य शिविर में कैंसर, हड्डियों से संबंधित बीमारियों, आंखों की समस्याओं और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की जाएगी। जरूरतमंद बुजुर्गों को मुफ्त चश्मे भी वितरित किए जाएंगे।

बच्चों के साथ जमीन पर बैठे सांसद, मिड-डे मील का चखा स्वाद

इसके अलावा बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभों की जानकारी दी जाएगी। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से बुजुर्ग नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, उपलब्ध कानूनी व्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। पेंशन, संपत्ति विवाद, घरेलू हिंसा और बुजुर्गों की अनदेखी से जुड़े मामलों में कानूनी सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, लीड बैंक मैनेजर की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को उनके लिए उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं तथा बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

[wps_visitor_counter]