रामपुर एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
  • फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

रामपुर। शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता।

रामपुर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

[wps_visitor_counter]