बच्चों के साथ जमीन पर बैठे सांसद, मिड-डे मील का चखा स्वाद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ में सेवा संकल्प अभियान के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • सांसद मुकेश राजपूत ने ताजा, पौष्टिक भोजन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद से मोहम्मद इसरार, जिला संवाददाता

फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्सुआ में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।

भोजन ग्रहण करने से पहले सांसद मुकेश राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर और विद्यालय के बच्चों ने एक साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना की। इसके बाद सभी ने साथ बैठकर भोजन किया। सांसद और अधिकारी को अपने बीच पाकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

मिड-डे मील की गुणवत्ता परखी

सांसद ने बच्चों के साथ भोजन कर मिड-डे मील की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि बच्चों को ताजा, पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

बच्चों के साथ संवाद भी किया

सांसद ने भोजन के दौरान बच्चों से बातचीत कर विद्यालय की व्यवस्थाओं और मिड-डे मील के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी सांसद के साथ बैठकर भोजन करने पर खुशी जताई। सांसद ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

[wps_visitor_counter]