जनता दर्शन में दो गंभीर बीमार बच्चों के इलाज के लिए डीएम ने थमाए एक-एक लाख के चेक

जनता दर्शन में दो गंभीर बीमार बच्चों के इलाज के लिए डीएम ने थमाए एक-एक लाख के चेक
Author picture

चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड बना गरीब परिवारों का सहारा

10 वर्षीय बच्ची और हृदय रोग से जूझ रहे नवजात को मिली इलाज की उम्मीद

रिपोर्ट: शाहबाज खां, रामपुर

शाहबाज़ ख़ाँ, जिला संवाददाता

रामपुर। कलेक्ट्रेट स्थित जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दो बेहद गरीब परिवारों के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की संवेदनशील पहल राहत लेकर आई। गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों के इलाज में आर्थिक तंगी आड़े आने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से दोनों परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और चेक सौंपे।

राजकीय इंटर कॉलेज टांडा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

प्रशासन की इस त्वरित मदद से मुरादाबाद और बरेली के अस्पतालों में उपचार करा रहे बच्चों के परिजनों को बड़ी राहत मिली है। वहीं, जनता दर्शन में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे दिव्यांग बांदूराम को भी जिलाधिकारी ने मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की।

*अंतिम ऑपरेशन के लिए बच्ची को मिले एक लाख रुपये*

तहसील मिलक निवासी चांदनी गुप्ता की 10 वर्षीय बेटी धेरवी जन्म से ही गंभीर बीमारी से जूझ रही है। बच्ची का उपचार मुरादाबाद के मेडेसिया अस्पताल में चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था।

फूल गांव में पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता कैंप आयोजित

बताया गया कि बच्ची के ऑपरेशन के लिए इससे पहले भी चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से 1.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। अब बच्ची के अंतिम और निर्णायक ऑपरेशन के लिए मां ने जनता दर्शन में दोबारा आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में 2.10 करोड़ से बिछेगी नई वाटर सप्लाई पाइपलाइन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल एक लाख रुपये का अतिरिक्त चेक परिजनों को सौंपा।

*नवजात के दिल की बीमारी के इलाज के लिए मिली मदद*

तहसील सदर के ग्राम बकैनिया निवासी किरन पाल के नवजात बेटे को जन्म से ही गंभीर हृदय रोग है। बच्चे का उपचार बरेली स्थित डॉ. रवि खन्ना न्यू बॉर्न चाइल्ड एंड क्रिटिकल केयर सेंटर में चल रहा है।

मिशन प्रगति के चौथे बैच की फ्री कोचिंग 5 अक्टूबर से

इलाज का खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर पिता के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई थी। किरन पाल ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी से अपने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।

न्यायालय के आदेश पर चार नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जांच में परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने किरन पाल को कलेक्ट्रेट बुलाकर एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

*गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए सहारा बना फंड*

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जनपद में संचालित चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए महत्वपूर्ण सहारा है।

इसका उद्देश्य 18 वर्ष तक की आयु के जरूरतमंद बच्चों को गंभीर बीमारी की स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे का इलाज बाधित न हो।

होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर के लिए आईएचएम में कई कोर्स

उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए प्रशासन स्तर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

*बांदूराम के सपनों को मिले पहिए*

जनता दर्शन में ग्राम भण्डपुरा निवासी दिव्यांग बांदूराम भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। शारीरिक अक्षमता के कारण उन्हें रोजमर्रा के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

जिलाधिकारी ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की।

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने के बाद बांदूराम के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वह अपने जरूरी काम खुद कर सकेंगे।

*प्रशासन की संवेदनशीलता बनी उम्मीद*

जनता दर्शन में एक ही दिन सामने आए इन मामलों में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से समय पर मदद उपलब्ध कराई जा सकती है।

दो मासूमों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता और एक दिव्यांग व्यक्ति को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से लाभार्थियों के परिवारों में राहत और उम्मीद का माहौल नजर आया।

Author:

[wps_visitor_counter]