राजकीय इंटर कॉलेज टांडा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

राजकीय इंटर कॉलेज टांडा में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Author picture

यातायात पुलिस ने बताए हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के फायदे

संवाददाता शाहबाज खां।

रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज टांडा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात और सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

फूल गांव में पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता कैंप आयोजित

यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतकों और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं को वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले संभावित हादसों के प्रति भी जागरूक किया गया।

इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में 2.10 करोड़ से बिछेगी नई वाटर सप्लाई पाइपलाइन

*हेलमेट और सीट बेल्ट का करें अनिवार्य इस्तेमाल*

कार्यक्रम में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क पर सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

मिशन प्रगति के चौथे बैच की फ्री कोचिंग 5 अक्टूबर से

विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।

न्यायालय के आदेश पर चार नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Author:

[wps_visitor_counter]